तिरंगे की थीम पर सजेंगे बाजार : चांदपोल सजावट द्वार पर सजेगा देव दिव्य जहाज

तिरंगे की थीम पर सजेंगे बाजार : चांदपोल सजावट द्वार पर सजेगा देव दिव्य जहाज

बाजार में उड़ती नजर आएंगी तितलियां

 जयपुर। दीपावली पर सजावट के लिए मशहूर गुलाबी नगर कोरोना से थोड़ी राहत मिलने के बाद नए सिरे से सजने को आतुर है। इसके लिए व्यापार मण्डलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। दीपावली की सजावट इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के चलते तिरंगे की थीम पर की जा रही है। लाइटिग में इस बार तितलियां उड़ती नजर आएंगी। चांदपोल व्यापार मण्डल की तरफ से हर बार छोटी चौपड़ पर सबसे हटकर सजावट देखने को मिलती है। इस बार यहां देव दिव्य जहाज का निर्माण करवाया जा रहा है। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयाल ने बताया कि चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से छोटी चौपड़ पर 55 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा दिव्य देव जहाज स्वागत द्वार पर रखा जाएगा। बंगाल से आए करीब तीस कारीगर एक माह से इसे तैयार कर रहे हैं। छोटी चौपड़ पर चांदपोल व्यापार मण्डल के महामंत्री घनश्याम भूतड़ा एवं दीपावली सजावट समिति के संयोजक अशोक काकड़े वाला की देखरेख में सजावट कार्य चल रहा है। तिरंगे की थीम पर बाजार में रोशनी की जा रही है। इसके साथ ही छोटी चौपड़ पर सजने वाले जहाज में देवी-देवता विराजमान होकर यात्रा करते नजर आएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News