प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप

आंधी के साथ बारिश की संभावना हैं

प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप

बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना हैं। 

जयपुर। राज्य में गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। दोपहर में सूर्य अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। टोंक में दिन का तापमान 42.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होगी, इससे बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना हैं। 

राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा, पश्चिमी विक्षोभ से मेघगर्जन के साथ बारिश होने से मतदाताओं को गर्मी से राहत मिलेगी। वे आग उगलती गर्मी में जाने के बजाय बारिश और आंधी चलने से तापमान में गिरावट आएगी और वे दोपहर बाद आराम से वोट डाल सकेंगे। 27 अप्रैल से  राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 39.6 और रात का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

NEET Paperleak मामले में भाजपा की कलई खुली : डोटासरा NEET Paperleak मामले में भाजपा की कलई खुली : डोटासरा
नीट पेपर में गडबडी मामले में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
केंद्र में सरकार बनी तो पेपरलीक के खिलाफ लाएंगे कड़ा कानून: गहलोत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात
महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण को लेकर गंभीर सरकार
शहीद सैनिक की बेटी की शादी में सीआरपीएफ जवानों ने निभाई रस्में
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दी
JK Loan Hospital में प्लाज्मा चोरी मामला: ब्लड बैंक इंचार्ज को हटाया, एसीएस ने 4 सदस्यों की कमेटी बनाई