प्राचीन अखलेश्वर महादेव स्थल की अनदेखी, पानी का संकट

मंदिर परिसर में पसरा रहता है अंधेरा

प्राचीन अखलेश्वर महादेव स्थल की अनदेखी, पानी का संकट

टंकी,ट्यूबवेल मौजूद,लेकिन 6 माह से जला हुआ है ट्रांसफार्मर।

नैनवां। बैशाख के माह में अक्सर लोग सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते है। भीष्ण गर्मी से राहत के लिए प्याऊ लगाते है। सार्वजनिक स्थल पर मवेशियों के लिए खेल में पानी भरते है। लेकिन खानपुरा पंचायत के केवट नगर में सबसे प्राचाीन अखलेश्वर महादेव स्थल पर संसाधान होने के बावजूद पंचायत पंचायत प्रशासन की अनदेखी सामने आ रही है। प्राचीन अखलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पानी की टंकी बनी हुई है। पास में लावारिस मवेशियों के लिए खेळ भी है। बिजली की मोटर लगी हुई है। लेकिन पिछले 6 माह से बिजली कनेक्शन के लिए रखा हुआ ट्रांसफार्मर जला हुआ है। प्राचीन स्थल से जुड़े लोगों ने अखलेश्वर महादेव स्थल पर जली हुई डीपी के स्थान पर नई डीपी रखी जाने के लिए कई बार डिस्कॉम विभाग एवं पंचायत प्रशासन को अवगत करवा दिया है। डिस्कॉम विभाग द्वारा नलकूप के लिए जारी हुआ बिजली कनेक्शन का बकाया बिल जमा नहीं होने से दूसरी डीपी नहीं रख पा रहे है। वहीं पंचायत प्रशासन का कहना है कि बकाया बिजली बिल जमा करवा रखा है,ऐसे में पिछले 6 माह से अधिक समय के लिए मंदिर परिसर में न उजाला हो रहा है और न ही विधुत मोटर चालू होने से पानी का संकट बना हुआ है। मंदिर की सेवा पूजा करने वाले पुजारी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि अखलेश्वर महादेव यहां चमत्कारी पुराना स्थल है। यहां संसाधान होने के बाद भी पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते संसाधन बेकार पड़े है। जिससे यहां आने वाले जातरूओं के लिए परेशानी हो रही है। उन्होंने कई बार बिजली विभाग को भी अवगत करवा दिया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। महादेव स्थल से जुड़े हुए किशन गोपाल मीणा ने बताया कि अखलेश्वर महादेव एक प्राचीन स्थल है। जहां कई श्रद्वालुओं का जुड़ाव है,लेकिन पंचायत प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस स्थान की अनदेखी की जा रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते इस स्थान पर चारो ओर अतिक्रमण भी हो गये है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है,कि वे इस स्थल की जांच करवा कर संसाधनों को शुरू करवाया जावे एंव अखलेश्वर महादेव स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को हटावाया जाना चाहिए।

अखलेश्वर महादेव स्थल पर पंचायत की ओर से नलकूप कनेक्शन है। जिसका पुराना बिल जमा है। एक बार फिर डिस्कॉम विभाग के जेईन से वार्ता करके नया बिल होता तो इसको जमा करवाकर कनेक्शन को चालू करवाया जायेगा।
- माया नागर, सरपंच खानपुरा

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?