हर घर तिरंगा अभियान: राजकुमार राव ने फहराया तिरंगा

बालकनी में लगी रेलिंग पर लगाया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान: राजकुमार राव ने फहराया तिरंगा

तस्वीर को साझा कर राजकुमार राव ने लिखा- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है। हमारा देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजकुमार राव ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया है और एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर की बालकनी में लगी रेलिंग पर तिरंगा लगाया है और उसके पास खड़े होकर काफी गर्व के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने राष्ट्रगान की पंक्तियों को भी कैप्शन के रूप में लिखा है।इस तस्वीर को साझा कर राजकुमार राव ने लिखा- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग