
गहलोत कैबिनेट ने पर्यटन नीति को दी स्वीकृति
On
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैबिनेट ने पर्यटन और महिला नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। कैबिनेट की बैठक में करीब 9 एजेंडों को स्वीकृति प्रदान की गई। सीएमआर पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में महिला नीति, पर्यटन नीति, सोलर प्लांट के लिए भूमि आवंटन के प्रावधान में सरलीकरण को मंजूरी प्रदान की गई।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े सेवा नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही साइंस व टेक्नोलॉजी विभाग में स्थायी कैडर और 6 हजार हजार गाइड की भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

जयपुर। जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया।
Comment List