जानिए मंकीपॉक्स का नया नाम

वायरस को नया नाम देने का मकसद सांस्कृतिक या सामाजिक अपराध से बचना है

जानिए मंकीपॉक्स का नया नाम

डब्ल्यूएचओ द्वारा गठित वैश्विक विशेषज्ञों के एक समूह ने नए नामों पर फैसला किया। बयान में कहा गया कि विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लैड (भिन्नताओं का समूह) को क्लैड I और पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लैड को क्लैड II नाम दिया।

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए क्लैड II ए और क्लैड I Iबी नया नाम दिया है जिनमें से क्लैड II बी साल  2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है।

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के नए नाम को तुरंत प्रयोग में लाने का सुझाव दिया है। संगठन ने शुक्रवार को  बयान जारी करके बताया है कि इस वायरस को नया नाम देने का मकसद सांस्कृतिक या सामाजिक अपराध से बचना है। डब्ल्यूएचओ द्वारा गठित वैश्विक विशेषज्ञों के एक समूह ने नए नामों पर फैसला किया। बयान में कहा गया कि विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लैड (भिन्नताओं का समूह) को क्लैड I और पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लैड को क्लैड II नाम दिया। बाद में इस संक्रमण में दो उप-वर्ग शामिल किए गए हैं क्लैड II ए और क्लैड IIबी। इनमें से क्लैड IIबी वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है।डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नए नामों का तुरंत इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक संबंधित बीमारियों और वायरस के रूपों को ऐसे नाम दिए जाने चाहिए, जो किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, पेशेवर या जातीय समूहों को अपराध करने से बचाते हैं और जो व्यापार, यात्रा, पर्यटन या पशु कल्याण पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं। उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स वायरस का नाम तब रखा गया था, जब पहली बार वर्ष 1958 में इसका पता चला था।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - अब खाली नहीं रहेगी क्लासें, लगेंगे शिक्षक असर खबर का - अब खाली नहीं रहेगी क्लासें, लगेंगे शिक्षक
अस्थायी शिक्षक हटने के बाद 300 कॉलेजों में पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया था।
एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा के गोवा शेड्यूल की शूटिंग शुरु
शी जिनपिंग ने बैटरी सामग्री संयुक्त उद्यम का किया दौरा 
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में हसरंगा की संन्यास के बाद फिर वापसी
मतदाताओं का लोकसभा में विधानसभा चुनावों से अलग होता है मिजाज
10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चयन का काउंट-डाउन शुरू, आधी सीटों पर बदल सकते हैं चेहरे
झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर सीता सोरेन भाजपा में शामिल, सोरेन सरकार में मंत्री नहीं बनाने से थी नाराज