अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया ईडी से देश को डराने का आरोप
यह समझ नहीं आया कि शराब स्कैम क्या है
केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए कुछ सकारात्मक काम भी करने चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि अब तक यह समझ नहीं आया कि शराब स्कैम क्या है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर 24 घंटे केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर के देश को डराने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए कुछ सकारात्मक काम भी करने चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि अब तक यह समझ नहीं आया कि शराब स्कैम क्या है। पहले भाजपा के लोग बोले कि 1.5 लाख करोड़ रुपए का है। दिल्ली का बजट ही 70 हजार करोड़ रुपए का है। 1.5 लाख करोड़ रुपए का स्कैम कैसे हो गया। इनका एक और नेता बोला कि 8 हजार करोड़ रुपए का स्कैमहै। इनका तीसरा नेता बोला कि 1100 करोड़ रुपए का स्कैम है।
उपराज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ रुपए का स्कैम है और सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि एक करोड़ रुपए का स्कैम है। सीबीआई ने जब मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, तो एक पैसा भी नहीं मिला। मैं समझता हूं कि केंद्र सरकार को सीबीआई-ईडी करने के बजाय देश के लिए कुछ पॉजिटिव काम भी करने चाहिए। देश के लिए पॉजिटिव काम नहीं करेंगे, तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। 24 घंटे सीबीआई-ईडी कर के देश को डरा रखा है। ऐसे देश कैसे आगे बढ़ेगा। कोई गलत काम करे, तो उसे पकड़ो, लेकिन सभी पर सीबीआई-ईडी करने से देश तो आगे नहीं बढ़ेगा। हमारे सरकारी स्कूलों के करीब 1100 बच्चे नीट और जेईई के पेपर क्लीयर किए है। यह बड़ी बात है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल के पेपर पास कर रहे है। ऐसे ही उनको भी पॉजिटिव काम करना चाहिए।
Comment List