पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,545

12,860 घायल हुए है

पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,545

एनडीएमए की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में अलग-अलग बारिश या बाढ़ के हादसों में मरने वालों में 552 बच्चे और 315 महिलाएं शामिल है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,545 हो गई है, जबकि 12,860 घायल हुए है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में अलग-अलग बारिश या बाढ़ के हादसों में मरने वालों में 552 बच्चे और 315 महिलाएं शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विभिन्न भागों  में 1,943,978 आवास क्षतिग्रस्त हो गए और 943,909 पशु मारे गए। एनडीएमए द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार इसके अतिरिक्त 81 जिले और अनुमानित 3,30,46,329 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।      

Post Comment

Comment List

Latest News