बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़, 8 लोग डूबे

अधिकारी ने यह जानकारी दी है

बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़, 8 लोग डूबे

मौमिता गोदारा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि माल नदी में अचानक आई बाढ़ में दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग बह गए। 

माल। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम 8 लोग डूब गए। अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जलपाईगुड़ी की मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि माल नदी में अचानक आई बाढ़ में दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग बह गए।

अब तक 8 शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। हादसे में घायल हुये 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अचानक आयी बाढ़ के कारण यह हादसा हुआ। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक नाबालिग है। 

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित