ब्लॉक स्तरीय गांधी जयंती महोत्सव पर प्रतियोगिता 

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय गांधी जयंती महोत्सव पर प्रतियोगिता 

मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौहान ने कि गांधीजी एक साधारण पुरुष नहीं वर्णन एक विराट व्यक्तित्व थे। सत्य, अहिंसा, त्याग, समर्पण, सादगी, सदाचार का पाठ जो गांधी जी ने पढ़ाया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

कामां। 2 से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय भजन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी दिनेशचंद्र शर्मा तथा मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार चौहान रहे। मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौहान ने कि गांधीजी एक साधारण पुरुष नहीं वर्णन एक विराट व्यक्तित्व थे। सत्य, अहिंसा, त्याग, समर्पण, सादगी, सदाचार का पाठ जो गांधी जी ने पढ़ाया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। अध्यक्ष एसडीएम दिनेशचंद शर्मा ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व कृतित्व एवं दर्शन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। हमें उनके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाना चाहिए तथा परोपकार एवं राष्ट्र हित में सदैव कटिबद्ध रहना चाहिए।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के संयोजक मधुलता शर्मा और दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय भजन प्रतियोगिता में परविंदर कैथ पुत्री सतीश कुमार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां तथा भाषण प्रतियोगिता में गिरधारी पुत्र बच्चू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु दत्त पुत्री सुरेशचंद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवानदास गुप्ता, इबरान खान, जितेंद्र सिंह, पिंकी गुप्ता, आरती शर्मा, ब्रह्मादेवी, सीमा शर्मा, सरोज शर्मा, रामरतन शर्मा, रामहंस आदि मौजूद रहे। संचालन व्याख्याता पंकज पाराशर द्वारा किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत