इक्वाडोर की जेल में 2 गिरोहों में संघर्ष, 5 कैदियों की मौत

18 कैदी और 5 पुलिस अधिकारी हुए घायल

इक्वाडोर की जेल में 2 गिरोहों में संघर्ष, 5 कैदियों की मौत

इक्वाडोर की जेल प्रशासन एजेंसी ने ट्वीट किया कि झगड़ों में घायल हुए लोगों में से 18 कैदी और 5 पुलिस अधिकारी थे।

क्विटो। इक्वाडोर की जेल में हुए झगड़े में कम से कम 5 कैदियों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इक्वाडोर की जेल प्रशासन एजेंसी ने ट्वीट किया कि झगड़ों में घायल हुए लोगों में से 18 कैदी और 5 पुलिस अधिकारी थे। एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिम बंदरगाह शहर गुआयाकिल की इस जेल में हुए झगड़े को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के बीच संघर्ष बताया।

जेल पर नियंत्रण के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हुई हाथापाई के दौरान आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया गया था। लताकुंगा के केंद्रीय शहर में हुई झड़प के बाद इस सप्ताह जेल में यह दूसरी झड़प थी। इसमें एक तस्कर सहित 16 कैदियों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए थे।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News