नेमार के साथ विनसियस, रिचार्लिसन और राफिन्हा पर रहेगा दारोमदार

ब्राजील का छठी बार विश्व कप जीतने का सपना

नेमार के साथ विनसियस, रिचार्लिसन और राफिन्हा पर रहेगा दारोमदार

पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेलने वाले 30 साल के नेमार हालांकि अच्छी लय में हैं, लेकिन इस बार ब्राजील 4 साल पहले की तरह अकेले नेमार के भरोसे नहीं उतर रही।

नई दिल्ली। विश्व फुटबाल के महाकुंभ में 5 बार की चैंपियन ब्राजील की टीम एक बार फिर खिताब के मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी। पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेलने वाले 30 साल के नेमार हालांकि अच्छी लय में हैं, लेकिन इस बार ब्राजील 4 साल पहले की तरह अकेले नेमार के भरोसे नहीं उतर रही। कोच टिटे के पास युवा विनसियस जूनियर, रिचार्लिसन और राफिन्हा भी हैं। विश्वकप क्वालिफाइंग में दोनों छोरों पर विनसियस और राफिन्हा को रखा गया था। पिछली बार रूस में हुए विश्वकप में कोच ने गैब्रिएल को शुरुआत से ही मैच में उतारा था लेकिन वह पांच मैचों में कोई गोल नहीं कर सके थे। इस बार कोच की रणनीति कई खिलाड़ियों को स्थानापन्न के रूप में उतारने की भी रहेगी। कैसमिरो और फ्रेड का अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ सत्र ज्यादा बढ़िया नहीं रहा, ऐसे में फैबिनो और ब्रूनो उनकी भूमिका में आ सकते हैं। जरूरत पड़ी या कोच को ऐसा लगा कि नेमार और विनसियस भी बेहतर नहीं कर रहे तो उन्हें भी स्थानापन्न किया जा सकता है।  दाएं छोर पर डेनिलो के रहने की उम्मीद है। अन्य विकल्प 39 साल के दानी अल्वेस हैं। अल्वेस चोटिल होने के कारण पिछली बार रूस में हुए विश्वकप में नहीं खेल सके थे। थियागो सिल्वा सेंट्रल डिफेंडर हो सकते हैं। लेफ्ट बैक के रूप में एलेक्स सेंड्रो रेस में आगे हैं। वैसे एलेक्स टेलेस भी हैं। 

पेले के रिकॉर्ड से 2 गोल पीछे हैं नेमार 
नेमार ने ब्राजील के लिए 121 मैचों में 75 गोल दागे हैं। वह दिग्गज पेले के 77 गोल से सिर्फ  दो गोल पीछे हैं। अग्रिम पंक्ति में नेमार के अलावा रिचार्लिसन, गैब्रिएल जीसस और रोबर्टों फिरमिनो हैं। टोटेनहैम हॉटस्पर क्लब के रिचार्लिसन की पिंडलियों में अभी चोट भी है लेकिन इस खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीत के अलावा क्वालिफाइंग मैचों में भी छह गोल कर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा जीसस भी हैं जो इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के लिए अच्छा करते रहे हैं। 

ब्राजील 2002 में जीता था वर्ल्ड कप
ब्राजील ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 विश्वकप खिताब जीता है। यह टीम आखिरी बार 20 साल पहले फीफा चैंपियन बनी थी। पिछले विश्व कप में ब्राजील क्वार्टर फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही थी। टीम के कोच टिटे का कहना है कि हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन सबको एक साथ शुरुआत में तो नहीं उतारा जा सकता। हम कुछ को स्थानापन्न के रूप में बाद में भी उतार सकते हैं।

ब्राजील टीम 
गोलकीपर : एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन,पाल्मेरास।
डिफेंडर : ब्रेमर, एडर मिलिटाओ, मार्क्विनहोस,. थियागो सिल्वा, डैनिलो, दानी अल्वेस, एलेक्स सैंड्रो, एलेक्स टेल्स।
मिडफील्डर : ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, एवर्टन रिबेरो, फैबिन्हो, फ्रेड, लुकास पिक्वेटा।
फॉरवर्ड : एंटनी, गेब्रियल जीसस, गेब्रियल मार्टिनेली, नेमार जूनियर, पेड्रो, राफिन्हो, रिचार्लिसन, रोड्रिगो, विनसियस जूनियर।

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दो सीट सीकर में माकपा और नागौर में आरएलपी से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गठबंधन प्रयोग की सफलता पर...
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
गर्मियों में वन्यजीवों की बदलेगी डाइट
आकरा वार होने से एक अप्रैल को मनेगा बास्योड़ा
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो