
पुलिस ने 2 अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
एक लाख रुपए नकद बरामद किए है
भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस आयुक्त जसकरन सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो के तस्करों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है।
अमृतसर। पंजाब पुलिस ने 2 अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे एक हथगोला और एक लाख रुपए नकद बरामद किए है। भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस आयुक्त जसकरन सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो के तस्करों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत आयुक्तालय पुलिस, अमृतसर की टीम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के लिए विशेष नाकाबंदी और गश्त करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रकाश सिंह 30 किलो हेरोइन तस्करी के मामले में पहले से ही सजा काट रहा है और मार्च से मई तक पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं गया। 2 अन्य प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह है। अंग्रेज सिंह के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह हरमंदिर साहिब गया था। उसके खिलाफ अमृतसर के मकबूलपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List