
इंडोनेशिया में भूकंप से 40 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल
भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी
रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में आज रिक्टर पैमाने पर पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता से करीब 100 किमी दूर महसूस किए गए। जहां से ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
अधिकारियों आशंका जतायी है कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और भूकंप के बाद फिर से झटके महसूस किए जा सकते हैं। रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोगों के घरों और दुकानों को हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है। एक सरकारी अधिकारी हरमन सुहरमन ने समाचार चैनल मेट्रो टीवी को बताया कि सियानजुर के एक अस्पताल में कम से कम 300 लोगों का इलाज किया गया। जिनमें से अधिकतर लोग इमारतों के मलबे में दबने से उनकी हड्डियां टूटने से घायल हो गए हैं।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार बचावकर्मी ढही हुई इमारतों से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं और एक महिला और उसके बच्चे को बचाने में कामयाब रहे हैं। जकार्ता में भूकंप के झटके के दौरान कार्यालय के कर्मचारी नागरिक और व्यावसायिक जिले में इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके एक मिनट तक महसूस किए गए। जिससे हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका जतायी गयी है।
इंडोनेशिया में भूकंप आए दिनों भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, जो प्रशांत क्षेत्र में विवर्तनिक गतिविधि के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र पर स्थित है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List