
गहलोत सरकार की चौथी सालगिरह पर भाजपा की जन आक्रोश रैलियों की तैयारियां शुरू
हर विधानसभा में जाएगी भाजपा
जन आक्रोश रैली के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा में जाएंगे और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगें।
जयपुर। राजस्थान सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को सड़कों पर चढ़ने और उसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल बनाने की तैयारियों में जोरों से जुटी है। प्रदेश भर में सरकार के 4 साल पूरे होने पर हर विधानसभा में भाजपा जन आक्रोश रैली आयोजित कर रही है। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को सी स्कीम स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक व सह संयोजकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में जन आक्रोश रैली की गतिविधियों को मूर्त रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि जन आक्रोश रैली के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा में जाएंगे और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगें।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List