बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का निधन
2012 से थे विदेश मंत्री
वह अगस्त 2012 से इस पद पर थे। इससे पहले वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके है।
मिन्स्क। बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनातोली ग्लेज ने विस्तृत जानकारी दिये बिना यह घोषणा की। मेकी का जन्म 1958 में ग्रोडनो के बेलारूसी क्षेत्र में हुआ था। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उनके आधिकारिक परिचय के अनुसार, वह अगस्त 2012 से इस पद पर थे। इससे पहले वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके है।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार लुकाशेंको ने मेकी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मेकी मिन्स्क में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलने वाले थे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि मेकी की मौत की खबर से मंत्रालय के अधिकारी स्तब्ध हैं।
Comment List