बिना रुके, बिना थके चलती रही भारत जोड़ो यात्रा, लोक कलाकारों से घुल मिल गए राहुल

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में सुकेत में उमड़ी भीड, लोग छतों पर चढे

बिना रुके, बिना थके चलती रही भारत जोड़ो यात्रा, लोक कलाकारों से घुल मिल गए राहुल

झालावाड़ के देवरी घाटा से यात्रा ने साढ़े तीन बजे कोटा जिले में प्रवेश किया। कोटा रोड पर सुकेत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। बीच-बीच में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। लोक कलाकार यात्रा के दौरान अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लुभा रहे थे। राहुल ने लोक कलाकारों से घुल मिलकर बातचीत की।

झालावाड़/ कोटा।  रात्रि विश्राम के बाद शहर झालावाड़ के खेल संकुल से मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भारत जोड़ो पदयात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा करीब 13 किलोमीटर कोटा जिले की सीमा के नजदीक झालावाड़ के देवरी घाट पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम के बाद दोपहर बाद करीब 3 बजे बाद यात्रा कोटा जिले की सीमा में प्रवेश किया। राहुल गांधी की यात्रा सुबह खेल स्कूल से प्रारंभ हुई जो नेशनल हाईवे से होती हुई गुजरी।  इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ  मुख्य चौराहे समेत सड़क पर लोगों की कतार लगी रही। यात्रा का सिटी फ ोरलेन पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा करीब सुबह 10 बजे देवरी घाट पहुंची। यहां लंच और विश्राम के बाद कोटा जिले के लिए रवाना हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी राहुल गांधी के दाईं ओर बाई तरफ  चलते दिखे तो प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी राहुल के साथ वाली कतार में नजर आए। बीच-बीच में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। लोक कलाकार यात्रा के दौरान अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लुभा रहे थे। राहुल ने लोक कलाकारों से घुल मिलकर बातचीत की।

कड़ाके की सर्दी के बावजूद जोश से बढ़े कदम
यात्रा शुरू होने के दौरान करीब सवा 6 बजे कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पदयात्रियों का जोश चरम पर था। पूरे उत्साह के बीच पद यात्री राहुल के साथ कदमताल करते दिखे। इस बीच राहुल गांधी तेज चलने की मुद्रा में नजर आए। वह भी टीशर्ट में जबकि अन्य नेता और पदाधिकारी गर्म कपड़े पहने हुए दिखे।

भाजपा कार्यालय व सांसद कार्यालय पर फ्लाइंग किस का वीडियो वायरल
पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान कोटा रोड स्थित भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया। भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के आॅफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
ऐसे में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

कोटा जिले के बॉर्डर में राहुल के स्वागत में उमड़ी भीड़
झालावाड़ के देवरी घाटा से यात्रा साढ़े तीन बजे कोटा जिले में प्रवेश किया। कोटा रोड पर सुकेत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। भारी तादाद में लोग सड़क के दोरों ओर कतार बद्ध खड़े हो गए। ये सभी राहुल का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। कुछ लोग तो सड़क किनारे अपने मकानों की छतों पर  चढ़ गए। इस दौरान भारी पुलिस बन सुरक्षा की कमार संभाले हुए था। 

Read More तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास

मोरू कलां खेल मैदान में होगा आज रात्रि विश्राम
 दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में प्रवेश कर गई। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।  कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू हुआ। यहां से 17 का सफर तय कर मंगलवार शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां आज यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

Read More मतदान को लेकर उत्साह के साथ घरों से निकले लोग, बढ़ेगा वोटिंग प्रतिशत : शेखावत

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत