जापान में 20 साल में पहली बार अपराधों में हुई वृद्धि

जापान में 2022 में 601,389 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई

जापान में 20 साल में पहली बार अपराधों में हुई वृद्धि

वर्ष 2022 में हत्या सहित जघन्य अपराधों के मामले 8.1 प्रतिशत बढ़कर 9,536 हो गये। इनमें आठ जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या सबसे गंभीर अपराध था।

टोक्यो ((एजेंसी)/स्पूतनिक)। जापान में कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों में  ढील के बाद 2022 में दर्ज अपराधों की संख्या में पिछले 20 वर्ष में  पहली बार वृद्धि हुई है।

क्योदो समाचार एजेंसी ने गुरुवार को पुलिस के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार जापान में 2022 में 601,389 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं, जो कि 2021 की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है। पुलिस ने 2022 में नाबालिगों के साथ संदिग्ध दुव्र्यवहार के 115,730 मामले और घरेलू हिंसा के 84,493 मामले भी दर्ज किए, जो अब तक सर्वाधिक है। 

जापान में वित्तीय अपराधों की संख्या में साल-दर-साल 28.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे कुल 36.14 अरब येन का नुकसान हुआ। जो पिछले आठ वर्षों में पहली बार हुआ। 

Read More इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला

कंपनियों और संगठनों के खिलाफ रैंसमवेयर साइबर हमले से जुड़े अपराध साल-दर-साल 57.5 प्रतिशत बढ़े। पुलिस ने अवैध धन हस्तांतरण और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों के 1,131 मामले भी दर्ज किए, जो पिछले तीन वर्षों में पहली वृद्धि है।

Read More पाकिस्तान, ईरान ने देश में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

वर्ष 2022 में हत्या सहित जघन्य अपराधों के मामले 8.1 प्रतिशत बढ़कर 9,536 हो गये। इनमें आठ जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या सबसे गंभीर अपराध था।

Read More इजरायली खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा ने इस्तीफा दिया

समाचार एजेंसी ने अक्टूबर 2022 में  आयोजित राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के ऑनलाइन सर्वेक्षण का भी हवाला दिया,  जिसमें दिखाया गया कि 67.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जापान में पिछले दस वर्षों में सार्वजनिक सुरक्षा में गिरावट आई है।

Tags: Japan

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा,  शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
अभी भी रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अभी और भी लाखों रूपए की वसूली...
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास