पंजाब में नवजोत सिद्धू सहित बड़े नेताओं ने किया मतदान

मान ने मतदान किया

पंजाब में नवजोत सिद्धू सहित बड़े नेताओं ने किया मतदान

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिये मतदान शुरू हुआ। बड़े नेताओं ने भी मतदान किया। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के मतदान केंद्र में मतदान किया।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिये मतदान शुरू हुआ। बड़े नेताओं ने भी मतदान किया। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के मतदान केंद्र में मतदान किया। उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक और ओम प्रकाश सोनी ने अमृतसर-सैंट्रल ,कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने जालंधर कैंट के मीठापुर, कैबिनेट मनप्रीत सिंह बादल ने मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु ने लुधियाना, कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अबोहर विधानसभा के पंचकोसी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पठानकोट में मतदान किया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मतदान किया। कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह ने गुरदासपुर और मनीष तिवारी ने लुधियाना में वोट डाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कुलवंत सिंह कलसन ने मोहाली के सेक्टर 71 के मतदान बूथ पर मतदान किया।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत