मणिपुर में श्रेष्ठता की भावना के लिए आते है मोदी : राहुल

भाषा का संरक्षण करेगी

मणिपुर में श्रेष्ठता की भावना के लिए आते है मोदी : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मान के साथ नहीं बल्कि, श्रेष्ठता की भावना लिए यहां आते है।

इंफाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मान के साथ नहीं बल्कि, श्रेष्ठता की भावना लिए यहां आते है।

गांधी ने कांगजीबंग में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसके विपरीत वह पूरी विनम्रता के साथ राज्य के इतिहास, संस्कृति और भाषा को सीखने आते है। उन्होंने कहा कि यही अंतर है। उन्होंने बल दिया कि अगर कांग्रेस मणिपुर में सत्ता में आती है, तो प्रदेश की ऐतिहासिकता, संस्कृति और भाषा का संरक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मणिपुर की स्थिति में सुधार का समाधान है और राज्य की संस्कृति देश के अन्य भागों में फैले।

Post Comment

Comment List

Latest News