संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चाहते हैं मोदी, कांग्रेस-इंडिया गठबंधन करेगा रक्षा - राहुल

संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चाहते हैं मोदी, कांग्रेस-इंडिया गठबंधन करेगा रक्षा - राहुल

गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे। 

अपने संबोधन की शुरुआत से ही गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी-इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो।

उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका (भाजपा का) लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे 'रिवर्स' कर देती है। 

Read More मोदी से डरकर राजकीय सम्मान का फैसला नहीं ले पाए सीएम, ये राजनीतिक अकुशलता : डोटासरा

गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा। 

Read More विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

Read More मुफ्त राशन गरीबों का हक, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस देगी 10 किलो अनाज

भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसान भूमि नीलामी बिल का केंद्र से अनुमोदन कराए भजनलाल सरकार : गहलोत किसान भूमि नीलामी बिल का केंद्र से अनुमोदन कराए भजनलाल सरकार : गहलोत
राज्यपाल ने यह बिल केन्द्र सरकार से अनुमोदन के लिए भेज दिया था, लेकिन अभी तक इसे केन्द्र सरकार से...
भीषण गर्मी में नरेगा श्रमिकों को काम करना पड़ रहा भारी, श्रमिक परिवारों की संख्या में कमी
30 लाख सरकारी पद भरकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी कांग्रेस, अग्निवीर योजना होगी बंद : खड़गे
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़, रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें
कांग्रेस ने जगन्नाथ पहाड़िया को दी श्रद्धांजलि
कश्मीर में आतंकवादी हमले में घायल दंपत्ति के घर पहुंचे आरआर तिवाड़ी, सरकार से की मुआवजे की मांग 
एयर इंडिया के विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर की आपात लैंडिंग