रूस ने यूक्रेन को लोगों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग करने के खिलाफ दी चेतावनी

नेबेंजिया ने यह जानकारी दी

रूस ने यूक्रेन को लोगों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग करने के खिलाफ दी चेतावनी

रूस ने यूक्रेन को नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र। रूस ने यूक्रेन को नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने यूएनएससी की बैठक में कहा कि हमारे मसौदे में युद्धविराम लागू करने और नागरिक आबादी को सुरक्षित निकले की सुविधा मुहैया करना प्रमुख रूप से शामिल है।

राजदूत ने कहा कि रूस यूक्रेन से किसी भी महत्वपूर्ण ढांचे की वस्तुओं पर हमला नहीं करने और न ही आवासीय और आबादी वाले क्षेत्रों में भारी सैन्य उपकरण रखने का आह्वान करता है, ताकि लोगों, चिकित्सा कर्मियों, घायलों, बीमारों तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा नेबेंजिया ने कहा कि रूस सभी पक्षों से यूक्रेन में मानवीय संकट का राजनीतिकरण नहीं करने का आह्वान करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News