पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स की जीत में कुलदीप ने झटके तीन विकेट

कुलदीप यादव रहा प्लेयर ऑफ द मैच

पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स की जीत में कुलदीप ने झटके तीन विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।

मुम्बई। आल राउंडर अक्षर पटेल (नाबाद 38) और ललित यादव (नाबाद 48) की शानदार पारियों तथा उनके बीच 30 गेंदों पर 75 रन की तूफानी अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।  मुंबई ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की नाबाद 81 रन की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर चौंकाने वाली जीत हासिल की।  अक्षर पटेल ने मात्र 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन  में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि ललित ने 38 गेंदों पर नाबाद 48 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। दिल्ली ने 14वें ओवर तक जाते जाते अपने छह विकेट 104 रन तक गंवा दिए। इस समय तक मुंबई जीत की स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन अक्षर और ललित ने इसके बाद कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जीत मुंबई के हाथों से छीनकर दिल्ली की झोली में डाल दी। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ दे मैच का खिताब दिया गया।

ईशान-रोहित ने निभाई 67 रन की साझेदारी
इससे पहले ईशान ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 67 रन की ओपनिंग साझेदारी की। रोहित के आउट होने के बाद ईशान ने मुंबई की पूरी पारी को संभाले रखा। रोहित ने 32 गेंदों पर 41 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए जबकि ईशान मात्र 48 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दिल्ली की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 18 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दिल्ली की टीम से कुलदीप आज एक अलग रंग में दिखे और उन्होंने कई अहम विकेट लिए।


स्कोर बोर्ड
मुम्बई इंडियस :    रन   गेंद   4    6
रोहित को. पॉवेल बो. कुलदीप    41   32   4    2
ईशान अविजित    81    48   11    2
अनमोल को. ललित बो. कुलदीप   8   9    0    0
तिलक को. पृथ्वी बो. खलील    22    15   3    0
पोलार्ड को. साइफर्ट बो. कुलदीप    3    6   0    0
डेविड को. मनदीप बो. खलील    12    8    0    1
सैम्स अविजित   7    2    0    1
अतिरिक्त :  3        
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन.        
विकेट पतन : 1-67 (रोहित), 2-83 (अनमोल), 3-117 (तिलक), 4-122 (पोलार्ड), 5-159 (डेविड).        

गेंदबाजी : शार्दुल 4-0-47-0, खलील 4-0-27-2, अक्षर 4-0-40-0, नागरकोटी 2-0-29-0, कुलदीप 4-0-18-3, ललित 2-0-15-0.
       
स्कोर बोर्ड

दिल्ली कैपिटल्स:    
रन   गेंद    4    6
पृथ्वी को. ईशान बो. थम्पी    38    24    4   2
साइफर्ट बो. एम अश्विन    21    20    4   0
मनदीप को. तिलक बो. अश्विन    0   2    0    0
पंत को. डेविड बो. मिल्स    1   2    0    0
ललित यादव अविजित    48    38     2
पॉवेल को. सैम्स बो. थम्पी   0    2   0   0
शार्दुल को. राहित बो. थम्पी    22    11    4    0
अक्षर पटेल अविजित    38    17    2    3
 
अतिरिक्त :     11
       
 
कुल : 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन.
       
 
विकेट पतन : 1-30 (साइफर्ट), 2-30 (मनदीप), 3-32 (पंत), 4-72 (पृथ्वी) 5-72 (पॉवेल) 6-104 (शार्दुल).
       
 
गेंदबाजी : सैम्स  4-0-57-0, बुमराह 3.2-0-43-0, थम्पी 4-0-35-3, एम अश्विन 4-0-14-2, मिल्स 3-0-26-1.
       
 कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स) : प्लेयर ऑफ द मैच        



Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत