मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
अम्बियासन स्टेशन यार्ड में चल रहा है काम
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य अम्बियासन स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 1001 पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
जयपुर। अहमदाबाद मण्डल पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य अम्बियासन स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 1001 पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा 13 फरवरी से 28 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया विरमग्राम-कटोसन रोड-महेसाना होकर, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो13 फरवरी से 28 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-कटोसन रोड-विरमग्राम होकर, पोरबंदर- दिल्ली सराय रेलसेवा 13 फरवरी से 28 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया विरमग्राम-कटोसन रोड-महेसाना होकर, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा 13 फरवरी से 28 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-कटोसन रोड-विरमग्राम होकर संचालित होगी।
Comment List