राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है: सीपी जोशी

कहा- नमो ऐप प्रधानमंत्री मोदी का दर्पण

राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है: सीपी जोशी

जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत में डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ा है यह मोदी की दूरदर्शी सोच का कही परिणाम है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आज ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए जिलों से लेकर मंडल और शक्ति केन्द्रों तक सरंचना बनाने का काम करना होगा। सभी मोर्चों सहित सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नमो ऐेप डाउनलोड कराने का व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नमो ऐेप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन दस वर्षों मंे हुए गरीब कल्याण के सभी ऐतिहासिक कार्यों सहित पीएम मोदी से जुड़ी अन्य एक्टिविटी देखने को मिलेंगी। जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी समस्त जानकारियां जानने को विश्वभर के लोग उत्सुक रहते हैं। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूर्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब राजस्थान में आई थी तब प्रदेशवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। महिला मोर्चा ने विशेष रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में अपना योगदान दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत में डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ा है यह मोदी की दूरदर्शी सोच का कही परिणाम है। देशभर में नमो ऐप डाउनलोड कराने के लक्ष्य को पूरा करने में भी प्रदेश को अग्रणी रहना है, क्योंकि राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है। 

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नमो ऐप अभियान के प्रदेश प्रभारी पिंकेश पोरवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में नमो ऐप से लोगों को जोड़ने का है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में 50 लाख लोगों को नमो ऐप डाउनलोड़ कराकर विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने का है। विकसित भारत की परिकल्पना में देश के नागरिकों का योगदान सुनिश्चित करने के लिए नमो ऐप डाउनलोड़ कर पीएम मोदी के सीधे जुड़ने का मौका है। केंद्र के निर्देशानुसार भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों सहित पंचायत स्तर तक नमो ऐप डाउनलोड़ कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को मार्च माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

नमो ऐप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण ने ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाअभियान के तहत 01 मार्च से 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकतम नमो ऐप डाउनलोड करा कर आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जोड़ने का काम किया जाएगा। आईटी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक अपनी टीम के साथ इस अभियान के शिविरों में तकनीकी रूप से सहयोग करेंगे। वहीं जिला मंत्री और जिला आईटी संयोजक संगठन के शिविरों में अपना सहयोग करेंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड हो और सभी नमो ऐप डाउनलोड करने वाले अपने प्रोफाइल को तुरंत कंप्लीट करें ऐसा हम प्रयास करेंगे। 

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप एक बेहद साधारण ऐप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बहुत से नवाचार किये हैं जिसमें रेडियो पर ‘‘मन की बात’’ के बाद दो तरफा जन संवाद का सबसे सुगम तरीका नमो ऐप है। इस ऐप को जून 2015 में लांॅच किया गया था, इसके बाद धीरे-धीरे इसको अपग्रेड करते हुए काफी आधुनिक फीचर जोड़े गये। इस ऐप के जरिये आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए लोककल्याणकारी कार्यों सहित देश में होने वाले सभी विकास कार्यों की जानकारी पा सकते हैं। 

भाजपा आईटी के प्रदेश सह-संयोजक नरेन्द्र कटारा ने कहा कि युवा मोर्चा को छोड़कर अन्य सभी  मोर्चा प्रत्येक मण्डल में शिविर का आयोजन कराएगा। एक मंडल में कुल 6 शिविर आयोजित होंगे, और एक शिविर में कम से कम 150 नमो ऐप डाउनलोड करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा 500 कॉलेजों में परीक्षा पर चर्चा आयोजन का होर्डिंग लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराई जाएगी। प्रत्येक मंडल पर चार शिवरों का आयोजन होगा। आईटी विभाग एवं नमो ऐप, विकसित भारत ऐंबेसडर अभियान के संयोजक अपनी टीम के साथ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय ने कार्यशाला के दौरान नमो ऐप डाउनलोड़ करने के प्रोसेस को प्रजेंटेशन के जरिये समझाया। इस दौरान उन्होने विकसित भारत एंबेसडर बनने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को विस्तार से समझाया। 

कार्यशाला के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान मंच संचालन विशाल पार्थ ने किया वहीं कार्यशाला के समापन पर धन्यवाद गणेश ने किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में