काम के बल पर मैदान में उतरेंगे, कांग्रेस के झूठ को ठुकराएगी जनता : राठौड़

भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी

काम के बल पर मैदान में उतरेंगे, कांग्रेस के झूठ को ठुकराएगी जनता : राठौड़

आएलपी या बीएपी आकर सहयोग-मदद करता है, तो स्वागत है। उपचुनाव में सीटें बचाना कांग्रेस के लिए चुनौती है। भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 7 सीटों पर उपचुनावों को लेकर कहा है कि भाजपा जनता के पसंदीदा चेहरों को अपने चेहरे बनाएगी। सर्वे के आधार पर प्रत्याशी चयन होगा। चुनाव मैदान में पीएम नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार के कामों के बल पर जाएगी। कांग्रेस चुनावों में झूठ और भम्र फैलाती है। उनको जनता फिर ठुकराएगी। भाजपा मजबूती के साथ अकेले चुनावी मैदान में जाएगी। आएलपी या बीएपी आकर सहयोग-मदद करता है, तो स्वागत है। उपचुनाव में सीटें बचाना कांग्रेस के लिए चुनौती है। भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

- राठौड़ से सात सीटों पर उपचुनाव को लेकर बातचीत के मुख्य अंश

चुनाव में भाजपा की क्या तैयारी है?
भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक है। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, वहां भी हमारी पहले से ही तैयारी है। पार्टी हर बूथ पर हर मतदाता तक संपर्क कर रही है। हमारी ताकत कार्यकर्ता हैं। जिनपर हमे पूरा भरोसा है।

  • कब तक चेहरे घोषित होंगे?
    भाजपा में उस चेहरे को चुना जाता है जो जनसेवा में सबसे आगे दिखता है। जनता के बीच का होता है। सर्वे के आधार पर टिकट देंगे। पार्टी नेतृत्व को पैनल भेज दिया है, पैनल के चेहरो पर केन्द्रीय नेतृत्व हमसे लगातार फीडबैक ले रहा है। जल्द घोषणा होगी। 
  • किन मुद्दों पर मैदान में उतरेंगे
    भाजपा काम पर विश्वास रखती है। जनता से जो वायदे करती है उन्हें पूरा करती है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के काम, प्रदेश में दस माह में जनहित के ढेरों काम हुए हैं। इनके दम पर चुनाव मैदान में जाएंगे। मोदी आम जनता को मजबूती के लिए काम करते हैं। प्रदेश में बिजली संकट दूर करने को 2.25 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया है। आमजन को सोलर पैनल दे रहे हैं। पानी के लिए ईआरसीपी, युमना समझौते किए। पेट्रोल को सस्ता किया। युवाओं के लिए अभी 83 हजार नौकरियां निकाल रहे हैं। एक लाख से ज्यादा भर्ती का काम पहले से हो रहा है। इनको लेकर जनता के बीच जाएंगे। कई ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। 
  • कांग्रेस सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही है?
    उनके पास मुद्दे है ही नहीं। जनता उनको अच्छे से जानती है कि वे चुनाव आते ही झूठ और भम्र फैलाते हैं। संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का झूठ फैलाया। वे समाज को तोड़ना चाहते हैं। मोदी कहते हैं कि 140 करोड़ लोग उनका परिवार है। वे तुष्टीकरण करते हैं। एक वर्ग का केवल वोट के लिए असुरक्षा पैदा कर दुरूपयोग किया। उनके लिए काम नहीं किया। 4 करोड़ पीएम आवास आवंटित हुए, उनमें 2.25 करोड़ उसी वर्ग विशेष को मिले। भाजपा सरकारें सबके लिए काम करती है। इनकी सरकार के वक्त लूट-खसोट और कुर्सी की लड़ाई होती रही। प्रदेशाध्यक्ष को ही नकारा-निकम्मा कहते रहे हैं। रिकॉर्ड पेपरलीक कर युवाओं का भविष्य खराब कर दिया। सीएम भजनलाल शर्मा ने सत्ता में आते ही पेपरलीक माफियाओं को पकड़ना शुरू किया है। युवाओं के टूटे विश्वास को कायम किया है। भर्ती कलैंडर जारी हो गया है। परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से हो रही है। जनता इन्हें उपचुनावों में भी ठुकराएगी। 
  • विधानसभा चुनाव में भाजपा सात में से एक सीट जीती थी, लगता है चुनौती है?
    चुनौती तो कांग्रेस के लिए है। हमारे के लिए कोई चुनौती नहीं। भाजपा अपनी नीतियों और सरकार के काम के आधार पर कह सकती है कि शानदार जीत होगी। सातों सीटों पर उपचुनाव जीतेंगे। 
  • आरएलपी-बीएपी भी मैदान में है, एलायंस पर भी कोई विचार है क्या?
    इसकी जरुरत ही नहीं है। भाजपा हर सीट पर अपने बलबूते पर लडेंगी। सभी सीटों पर हमारे प्रत्याशी होंगे। कोई दल हमारे पास आकर सहयोग और मदद करे तो स्वागत है। 

 

Read More सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन

Tags: BJP

Post Comment

Comment List