भाजपा ने लगाया आरोप, फिरौती वसूलने वाली पार्टी बनी आप

दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए

भाजपा ने लगाया आरोप, फिरौती वसूलने वाली पार्टी बनी आप

इन ऑडियो क्लिपों को सुनकर विधायक को निष्कासित करें। अन्यथा माना जाएगा कि ये वसूली उनके कहने से की जा रही है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की कुछ ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि शराब स्कैम और भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी अब गेंगस्टर के साथ मिल कर फिरौती वसूलने वाली पार्टी बन गयी है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में ऑडियो क्लिपों को सुनवाया और यह आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वह इन ऑडियो क्लिपों को सुनकर विधायक को निष्कासित करें। अन्यथा माना जाएगा कि ये वसूली उनके कहने से की जा रही है।

सचदेवा ने मांग की है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केन्द्र सरकार के हाथ में है, इसलिए जांच एजेंसियों को मामले की जांच करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को अपराधियों की राजधानी बनाना चाहती है। इसलिए उसके विधायक ये फिरौती रंगदारी का खेल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार केजरीवाल या आतिशी मार्लेना नहीं, बल्कि गैंगस्टर चला रहे हैं।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला   मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
डब्ल्यूएचओ की नई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में उन्नत मुकाबला रणनीतियों-जैसे दोहरे सक्रिय घटक वाली मच्छरदानियां और अनुशंसित...
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले