पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का दावा, बगड़ी बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेंगे

कांग्रेस की बाड़ेबंदी पर भाजपा का तंज

पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का दावा, बगड़ी बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेंगे
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पंचायत चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला प्रमुख और प्रधान के चयन पर नतीजों के बाद फैसला होगा। बगड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाड़ेबंदी उसकी संस्कृति है, भाजपा को इसकी जरूरत नहीं।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दावा किया कि निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है और पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला प्रमुख और प्रधान के चयन पर परिणाम आने के बाद सभी स्तरों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

बाड़ेबंदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बगड़ी ने कहा कि बाड़ेबंदी कांग्रेस की संस्कृति रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को होटलों में रखा और वहीं से सरकार चलाई। भाजपा को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है। पार्टी में नए जिला प्रमुख, प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे गांवों के विकास के लिए प्रभावी ढंग से काम कर सकें।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की पटना: सीएम सम्राट ने संध्या अर्घ्य पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के पावन अवसर...
शुरू होने से पहले ही हवा हुई जयपुर-मुंबई फ्लाइट, 7 दिन में एक भी उड़ान नहीं
"छठ पर्व" पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, कहा- सूर्य उपासना का यह महापर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए
पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का दावा, बगड़ी बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेंगे
गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया, खाते से 4.44 लाख रुपए साफ
बिरसा मुंडा जयंति पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्वांजलि, बोले- हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष
हांगकांग से पहुंचा कार्गो विमान, तकनीकी खराबी से दिल्ली की फ्लाइट रद्द