निजी बस से मोटरसाईकिल की टक्कर, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक दोस्त शामिल

निजी बस से मोटरसाईकिल की टक्कर, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

राजस्थान में बांसवाडा जिले के खेमरा थाना क्षेत्र में एक निजी बस की टक्कर से मोटरसाईकिल पर सवार दो भाइयों सहित तीन युवको की मौत हो गई

जयपुर। राजस्थान में बांसवाडा जिले के खेमरा थाना क्षेत्र में एक निजी बस की टक्कर से मोटरसाईकिल पर सवार दो भाइयों सहित तीन युवको की मौत हो गई। बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। यह हादसा नरवाली मोड़ पर रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक निजी ट्रैवल्स की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक दोस्त शामिल है।

जब एक निजी ट्रैवल्स की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में घायल तीन युवकों को घाटोल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सुवाला नरू गांव निवासी कन्हैयालाल उसका भाई भैरूलाल एवं उनका मित्र चेनाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भैरूलाल और चेनाराम मजदूरी के लिये अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे। कन्हैयालाल उन्हें खमेरा बस स्टैंड तक छोडऩे के लिये निकला था। नरवाली मोड़ पर अचानक सामने से आ रही ट्रैवल्स बस ने टक्कर मार दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं