दौड़़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है : दिलावर

जोधपुर में रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन

दौड़़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है : दिलावर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि दौडऩा स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है और दौड़ जब अपनी माटी राजस्थान के लिये हो तो फिर सोने पर सुहागा है।

जोधपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि दौड़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है और दौड़ जब अपनी माटी राजस्थान के लिये हो तो फिर सोने पर सुहागा है। दिलावर राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज जोधपुर में आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब प्रदेशवासियों को प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यही रन फोर विकसित राजस्थान का मूल मंत्र है।

दिलावर ने कहा कि विकसित राजस्थान के लिये राज्य सरकार ने 35 लाख करोड के निवेश के लिए एमओयू किये हैं। इससे राज्य में उद्योग लगेंगे, रोजगार बढेंगे और विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ दौड़े शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर ने भी दौड़ लगाई। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की