दिल्ली को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए उन्हें चुने जिन्होंने किया काम : ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचे कि ठगने वालों को आपकी कितनी चिंता, खड़गे की लोगों से हकदार को वोट डालने की अपील

वो आपके वोट के सही हकदार नहीं हैं

दिल्ली को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए उन्हें चुने जिन्होंने किया काम : ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचे कि ठगने वालों को आपकी कितनी चिंता, खड़गे की लोगों से हकदार को वोट डालने की अपील

पहले जैसे विकास के पथ पर अग्रसर करना है, तो उन लोगों को चुने जिन्होंने दिल्ली के लिए सच में काम किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदाताओं से अपने घरों से निकलकर भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। खड़गे ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मेरी दिल्ली की सम्मानित जनता से अपील है कि अपना क़ीमती वोट जरूर डालें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव का प्रतीक साबित होगा।

दिल्ली को पहले जैसे विकास के पथ पर अग्रसर करना है, तो उन लोगों को चुने जिन्होंने दिल्ली के लिए सच में काम किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है। जिन लोगों ने टूटी सड़कें, गंदा पानी, जगह-जगह गंदगी और प्रदूषित हवा के लिए रत्ती भर भी कदम नहीं उठाया और केवल बहानेबाजी की, आपको ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचना होगा कि वे आपकी कितनी चिंता करते हैं। जो लोग केवल नूरा कुश्ती कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते है वो आपके वोट के सही हकदार नहीं हैं।

खड़गे ने कहा कि दिल्ली का भाईचारा, सौहार्द, उसकी समृद्धि, खुशहाली, और संपूर्ण समावेशी विकास सर्वोपरि है। आपको उसे चुनना चाहिए जिसने दिल्ली को तरक्की की राह पर पहुंचाया था। मैं अपने युवाओं से, खासकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में आपका स्वागत है और मतदान में भाग जरूर लें। होगी हर जरूरत पूरी, दिल्ली का विकास जरूरी है।

 

Read More पाकिस्तान में होगी स्थायी शांति के लिए बातचीत : समझौते के बाद स्वत: खुल जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य, ट्रंप बोले- परमाणु हथियारों का त्याग होना चाहिए अच्छे समझौते का विषय

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास