पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने किया व्यापक निरीक्षण

एनएफआर महाप्रबंधक का निरीक्षण, रेल सुरक्षा पर जोर

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने किया व्यापक निरीक्षण

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मालदा से न्यू जलपाईगुड़ी सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक, सिग्नल, लोको शेड और स्टेशन सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया।

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मालदा-न्यू जलपाईगुड़ी सेक्शन के ट्रैक, सिग्नल, स्टेशन, लोको शेड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पू.सी. रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और मंडल के अधिकारी भी थे। महाप्रबंधक मालदा टाउन पहुंचकर मालदा टाउन लोको शेड का सघन निरीक्षण किया और अनुरक्षण कार्य, संरक्षा मानकों और संपूर्ण कार्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की। 

उन्होंने मालदा टाउन से न्यू जलपाईगुड़ी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया, जिसके दौरान उन्होंने ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग परिसंपत्तियों, यात्री सुविधाओं और रूट में बुनियादी ढ़ांचा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेन परिचालन को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल और मॉडर्न ऑपरेशनल प्रैक्टिसों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरे के दौरान श्रीवास्तव ने समसी और डालखोला स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 

न्यू जलपाईगुड़ी में महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। न्यू जलपाईगुड़ी को एक विश्वस्तरीय स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनस में परिवर्तित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं, शानदार प्लेटफॉर्म, बेहतर पैसेंजर सुविधाएं और बेहतर सर्कुलेशन एरिया होंगे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत दूसरे रिडेवलपमेंट पहलुओं की भी समीक्षा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी