तिरुवनंतपुरम चुनाव में जीत ऐतिहासिक क्षण : राजग ही कर सकता है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा, मोदी ने केरल के लोगों को दिया धन्यवाद 

ईज ऑफ़ लिविंग को बढ़ावा देगी

तिरुवनंतपुरम चुनाव में जीत ऐतिहासिक क्षण : राजग ही कर सकता है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा, मोदी ने केरल के लोगों को दिया धन्यवाद 

निगम चुनाव में राजग की जीत के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग को विजयी बनाने के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को राजग ही पूरा कर सकता है। तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग की जीत के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया। 

पूरे केरल के लोगों का धन्यवाद जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी और राजग उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है। वे राजग को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ विकसित  बना सकता है। धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम निगम में बीजेपी-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास की दिशा में काम करेगी और लोगों के लिए ईज ऑफ़ लिविंग को बढ़ावा देगी।

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जिन्होंने लोगों के बीच काम किया है, जिससे तिरुवनंतपुरम निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित हुआ है। आज केरल में पीढिय़ों के कार्यकर्ताओं के काम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का परिणाम सच हुआ। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि तिरूवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग ने 101 सदस्य वाले निगम में 50 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस तरह तिरुवनंतपुरम निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का चार दशक से भी लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व समाप्त हो गया है। 

Tags: election

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला