राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिरों में किए दर्शन, गोसेवा की और रक्तदान शिविर का किया अवलोकन

मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिरों में किए दर्शन, गोसेवा की और रक्तदान शिविर का किया अवलोकन

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

जयपुर। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता कर सेवा और संस्कार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मोतीडूंगरी स्थित गणेश मंदिर तथा जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देव मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और आमजन की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसरों में उपस्थित श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया, वहीं आमजन ने भी राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गायों की पूजा-अर्चना की तथा गुड़ एवं चारा खिलाया। उन्होंने हवन में आहुति भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोसेवा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है तथा राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने आमजन से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोपालन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दो वर्षीय कार्यकाल सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को समर्पित रहा है तथा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयासरत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान