भाजपा के अभियान में बने 84 लाख सदस्य

सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी

भाजपा के अभियान में बने 84 लाख सदस्य

टारगेट तक भाजपा नहीं पहुंच सकी। टारगेट से 41 लाख कम सदस्य प्रदेश में बने हैं। अभियान कुल 85 दिन चला। औसतन एक लाख से थोड़े कम सदस्य बने।

जयपुर। राजस्थान में भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। अभियान में 84 लाख 19 हजार सदस्य बने हैं, जो कि पिछली बार 2014 में हुई सदस्यता अभियान से एक लाख ज्यादा हैं। राजस्थान में भाजपा का सदस्यता अभियान सितम्बर में शुरू हुआ था। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को घर पहुंंचकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। अभियान के तहत केन्द्रीय नेतृत्व ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश भाजपा को दिया था लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे बढ़ाकर 1.25 करोड़ कर लिया था। लेकिन इस टारगेट तक भाजपा नहीं पहुंच सकी। टारगेट से 41 लाख कम सदस्य प्रदेश में बने हैं। अभियान कुल 85 दिन चला। औसतन एक लाख से थोड़े कम सदस्य बने।

सीएम भजनलाल की विधानसभा में सर्वाधिक सदस्य
राजस्थान में सदस्यता अभियान के दौरान 200 विधानसभा क्षेत्रों में से सर्वाधिक सदस्यता में टॉप पांच में जयपुर की तीन विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, विद्याधर नगर और आदर्श नगर रही। सीएम भजनलाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां कुल 87 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए। वहीं दूसरे नंबर पर सांगोद विधानसभा में 86 हजार, तीसरे नंबर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी के विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में 84 हजार सदस्य बने। चौथे नगर पर रही आदर्श नगर में 80 हजार, पांचवे नंबर पर अजमेर उत्तर में 76 हजार सदस्य बनाए गए। 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत