जनता से हर वादा पूरा करेगी भाजपा, मोदी सरकार ने किया दिल्ली का विकास : भजनलाल शर्मा

सीएम का दिल्ली में चुनावी दौरा

जनता से हर वादा पूरा करेगी भाजपा, मोदी सरकार ने किया दिल्ली का विकास : भजनलाल शर्मा

दिल्ली चुनावों में स्टारक प्रचारक बनाए गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली में चुनावी दौरे पर गए।

जयपुर/दिल्ली। दिल्ली चुनावों में स्टारक प्रचारक बनाए गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली में चुनावी दौरे पर गए। यहां शाहदरा में कृष्णानगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुए जनसभाओं में उन्होंने कहा कि आप पार्टी का शासन दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में झूठे वादों, नाकामियों और जनता के साथ धोखे का प्रतीक बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सभी जरूरी सुविधाओं के नाम पर जो बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, वे सबके सामने आ चुके हैं।  अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले लोग दिल्ली की जनता को सपने दिखाकर सत्ता में आए थे। मगर भ्रष्टाचार में डूब गए। मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन आज दिल्ली के घरों में पानी आता ही नहीं है। अगर आता है तो वह गंदा पानी होता है, जो बीमारियां फैला रहा है। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। 

शिक्षा मॉडल की बात की थी, लेकिन यह शिक्षा का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का मॉडल था। क्लासरूम बनाने के नाम पर 1300 करोड़ रुपए का घोटाला किया। स्वास्थ्य में 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़ रुपए का घोटाला किया। 2800 करोड़ का शराब घोटाला किया। इस घोटाले में उनके मुख्यमंत्री जेल भी गए। आप और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचार की जननी है। ये वे लोग हैं, जो भारत तेरे होंगे टुकड़े जैसे नारे लगाने वालों का साथ देते हैं। वालों का साथ देते हैं। यहां जनता का उत्साह दिल्ली सरकार के उस अंधकारमय शासन के अंत का संकेत दे रहा है, जिसने दिल्ली के विकास को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब झूठे वादों का अंत होगा और भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली का असल में विकास होगा। 

केजरीवाल ने वादा किया था कि वे यमुना को साफ  कर लंदन की टेम्स नदी की तरह बना देंगे और उसमें खुद डूबकी भी लगाएंगे, लेकिन छठ पर्व पर माता-बहनों को प्रदूषित झागयुक्त पानी में पूजा करने पर मजबूर होना पड़ा। भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदों को पूरा करती है। राजस्थान में हमारी सरकार ने 50 से 55 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए। दिल्ली में जनता से जो वायदे किए हैं, पूरे होंगे। इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाएं, भाजपा को वोट दें। सभा में राजसमंद विधायक दीप्ती किरण माहेश्वरी सहित भाजपा के स्थानीय नेता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं :

Read More सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर

सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बदलाव हम सब ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में चहुंमुखी तरक्की की है। मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। आप पार्टी ने दिल्ली को लूटा और अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसों से अपने लिए 52 करोड़ रुपए का शीशमहल बनवाया। जबकि मोदी ने हमेशा दिल्ली के विकास के लिए काम किया। दिल्ली में 3 हजार 600 करोड़ रुपए की लागत से अर्बन एक्सटेंशन रोड, 7 हजार 500 करोड़ की लागत से द्वारका एक्सप्रेस वे, 920 करोड़ की लागत से प्रगति मैदान का इंट्रीगेटेड ट्रांजिट कॉरीडोर और 11 हजार करोड़ की लागत से इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में 13 हजार जन औषधि केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से 500 दिल्ली में हैं। इन केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Read More अलग-अलग धड़ो में बंटी कांग्रेस : कार्यक्रमों से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को चेतावनी, गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए मांगा स्पष्टीकरण

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला