आईपीएल-2022: केकेआर जीत से तालिका में शीर्ष पर, उमेश यादव और रसेल के तूफान में पंजाब ध्वस्त

कोलकाता ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

आईपीएल-2022: केकेआर जीत से तालिका में शीर्ष पर, उमेश यादव और रसेल के तूफान में पंजाब ध्वस्त

पंजाब ने बनाए 137 रन

मुंबई। तेज गेंदबाज उमेश यादव (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और आंद्रे रसेल (नाबाद 70) की तूफानी पारी से कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को शुक्रवार को आईपीईएल मुकाबले में 33 गेंद शेष रहते छह विकेट से रौंद दिया। कोलकाता ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।  

पंजाब ने बनाए 137 रन
पंजाब ने भानुका राजपक्षे (31) और कैगिसो रबादा (25) की विस्फोटक पारियों की बदौलत खराब स्थिति में होने के बावजूद 18.2 ओवर में 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि कोलकाता ने रसेल की तूफानी पारी से मैच को जल्द निपटा दिया।  कोलकाता ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत अपने नाम की। 

पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दो के स्कोर पर कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिरा। इसके बाद हालांकि नए बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से महज नौ गेंदों पर 31 रन जड़ दिए, जिससे रन रेट काफी अच्छा रहा। 43 के स्कोर पर राजपक्षे के आउट होने के बाद पंजाब की पारी दबाव में आ गई। रन रेट कम होने के साथ-साथ लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। एक समय पर बडे स्कोर की ओर अग्रसर दिख रहा पंजाब चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने के लिए मशक्कत करता दिखाई दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने संघर्ष किया, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए तथा एक चौके और एक छक्के के सहारे 16 गेंदों पर 19 रन बना कर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से पंजाब की पारी थम सी गई, लेकिन फिर कैगिसो रबादा ने आकर रुख बदल दिया।

रसेल ने जड़े 8 छक्के
रसेल ने मात्र 31 गेंदों में दो चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रन ठोक डाले। सैम बिलिंग्स 24 रन पर नाबाद रहे।  कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाये। कोलकाता ने अपना चौथा  विकेट 51 के स्कोर पर गंवाया लेकिन इसके बाद रसेल और बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की ताबड़तोड़ मैच विजयी साझेदारी कर डाली।

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :                
रन गेंद 4 6
मयंक पगबाधा यादव    01 05 00 00
धवन को. बिलिंग्स बो. साउदी    16 15 01 01
भानुका को. साउदी बो. मावी    31 09 03 03
लिविंगस्टोन को. साउदी बो. यादव    19 16 01 01
राज बावा बो. नारायण    11 13 01 01
शाहरुख को. राणा बो. साउदी   00 05 00 00
हरप्रीत बरार बो. यादव   14 18 01 01
ओडेम स्मिथ अविजित   09 12 00 01
राहुल को. राणा बो. यादव   00 02 00 00
रबाडा को. साउदी बो. रसेल   25 21 04 01
अर्शदीप सिंह रन आउट    00 01 00 00
अतिरिक्त :     11        
कुल : 18.2 ओवर में 137 रन.        
विकेट पतन : 1-2 (मयंक), 2-43 (भानुका राजपक्षे), 3-62 (धवन), 4-78 (लिविंगस्टोन), 5-84 (राज बावा), 6-92 (शाहरुख), 7-102 (हरप्रीत), 8-102 (राहुल चाहर), 9-137 (रबाडा), 10-137 (अर्शदीप).        
गेंदबाजी : उमेश यादव 4-1-23-4, टिम साउदी 4-0-36-2, शिवम मावी 2-0-39-1, वरुण चक्रवर्ती 4-0-14-0, सुनील नारायण 4-0-23-1, आन्द्रे रसेल 0.2-0-0-1.        
स्कोर बोर्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स :                रन गेंद 4 6
रहाणे को. स्मिथ बो. रबाडा    12 11 03 00
वेंकटेश को. हरप्रीत बो. स्मिथ   03 07 00 00
श्रेयस को. रबाडा बो. चाहर   26 15 05 00
सैम बिलिंग्स अविजित    24 23 01 01
राणा पगबाधा चाहर    00 02 00 00
आन्द्रे रसेल अविजित    70 31 02 08
अतिरिक्त :     6        
कुल : 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन.        

विकेट पतन : 1-14 (रहाणे), 2-38 (वेंकटेश), 3-51 (श्रेयस अय्यर), 4-51 (नितीश राणा).
       
गेंदबाजी : अर्शदीप सिंह 3-0-32-0, कैगिसो रबाडा 3-0-23-1, ओडेम स्मिथ 2-0-39-1, राहुल चाहर 4-1-13-2, हरप्रीत बरार 2-0-20-0, लियाम लिविंगस्टोन 0.3-0-13-0.        
प्लेयर ऑफ द मैच : उमेश यादव (केकेआर)        






Read More ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 118 रनों से दी मात

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि