जिला प्रशासन ने 6 पाक विस्थापितों को जारी किए नागरिकता प्रमाण पत्र

जिला प्रशासन ने 6 पाक विस्थापितों को जारी किए नागरिकता प्रमाण पत्र

जिला प्रशासन ने छह पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे।

जयपुर। बरसों से भारत की नागरिकता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे पाक विस्थापितों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला प्रशासन ने छह पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाह ने अपने कार्यालय छह पाक विस्थापितों प्रेमलता, संजय राम, बेझल, जजराज, केकू माई, गोमंद राम को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की देकर भारतीय नागरिकता दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के कराची से वर्ष 2010 में विस्थापित होकर भारत आइं 41 वर्षीय प्रेमलता ने नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भारत आकर हमें आजादी का असल अहसास हुआ है।
वहीं, संजय राम ने कहा कि मैं 10 साल से भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा था आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुशवाहा ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्रवाई कर प्रमाण-पत्र जारी करता है जिससे आवेदक को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। अब तक कुल 319 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। और यह लोग अब भारतीय नागरिक होने के नाते केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News