महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास, तलाश में जुटी पुलिस

चेन टूटकर गले में अटकी , चुनरी लेकर हुए फरार

महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास, तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर जा रही थी ।

कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का बाइक सवार युवकों  ने प्रयास किया।  महावीर नगर तृतीय निवासी पीड़ित भाजपा पार्षद रीता सलूजा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पड़ोसन के साथ पीछे गली में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर जा रही थी उसी समय रास्ते में  बाइक पर दो लड़के आए। वे पहले उनके  आगे निकल गए और फिर लौटकर वापस आए बाइक को धीरे किया। इसके बाद एक लड़के ने पीछे बैठे लड़के को इशारा किया।  उसने गले पर झपट्टा मारा और चेन को तोड़ लिया, लेकिन चेन गले में ही उलझ गई और वे चुनरी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जोर से आवाज दी तथा कहा कि चेन रह गई यह तो चुनरी है, लेकिन दोनों ने नहीं सुना और बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा भी किया। दोनों लड़कों की उम्र 20 से 23 साल तथा चेक शर्ट पहने थे और पीछे बैठे लड़के ने ग्रे जींस पहन रखी थी और बाइक लाल रंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

 इनका कहना है 
 मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। लड़कों के चेहरे साफ नजर नहीं  आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही आइडेंटीफाई कर लिया जाएगा। 
राजेश कुमार टेलर , पुलिस उप-अधीक्षक कोटा सिटी प्रथम 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत
लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बार बार हमला बोलने के बाद...
भाजपा के बाहरी नेता प्रवासी पक्षी, वह हमसे बिल्कुल अलग : ममता
गर्मी पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग: अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने और पानी बिजली की पूरी व्यवस्था रखने की निर्देश
सिसोदिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में लगायी गुहार
अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ डीएसटी टीम की कार्रवाई
आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया
Stock Market : मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत लौटी तेजी