पशुपति पारस ने मोदी कैबीनेट से दिया इस्तीफा

एनडीए गठबंधन में नहीं मिली सीट तो हुए नाराज

पशुपति पारस ने मोदी कैबीनेट से दिया इस्तीफा

40 सीटों में पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने पर वो एनडीए गठबंधन से बाहर हो गए है। पशुपति पारस ने केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। कल बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो तया है जिसके तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों में  भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल (यू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

40 सीटों में पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने पर वो एनडीए गठबंधन से बाहर हो गए है। पशुपति पारस ने केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इन सीटों पर लड़ेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी दरभंगा, औरंगाबाद, मधुबनी, अरिरया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, सारण, बक्सर और सासाराम लड़ेगी।

जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
जनता दल (यू) वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांक, मुंगेर, नलंदा, जहानाबद और शिवहर सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

Read More हेलीकॉप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

Post Comment

Comment List

Latest News