लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 64.21 फीसदी मतदान

लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है

लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 64.21 फीसदी मतदान

मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोगों के पहुंचने से पॉलिंग बूथों के बाहर कतारे लंबी होती जा रही है।

नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर हो रहे चुनावों का एक बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा है-
असम-  46.31 प्रतिशत
बिहार-  33.80 प्रतिशत
छत्तीसगढ़-  53.09 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर-  42.88 प्रतिशत
कर्नाटक-  38.23 प्रतिशत
केरल-  39.26 प्रतिशत
मध्य प्रदेश-  38.96 प्रतिशत
महाराष्ट्र-  31.77 प्रतिशत
मणिपुर-  54.26 प्रतिशत
राजस्थान-  40.39 प्रतिशत
त्रिपुरा-  54.47 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश-  35.73 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल-  47.29 प्रतिशत

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सुबह 7 बजे से ही लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोगों के पहुंचने से पॉलिंग बूथों के बाहर कतारे लंबी होती जा रही है। देश में दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। देश में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर राज्य में मतदान हो रहा है। 

11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 36.42 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के लिये 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42 और महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ। गर्मी के बावजूद मतदान की रफ्तार में तेजी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। त्रिपुरा में 11 बजे तक औसतन 36.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 35.47, मणिपुर में 33.22, पश्चिम बंगाल में 31.25, मध्य प्रदेश में 28.15, असम में 27.43,  राजस्थान में 26.84, जम्मू-कश्मीर 26.61, केरल में 25.61, उत्तर प्रदेश में 24.31, बिहार में 21.68 और कर्नाटक में 22.34 तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 39 प्रतिशत मतदान

Read More Amethi Loksabha Seat से किशोरी लाल शर्मा ने पर्चा भरा, प्रियंका ने मांगा जीत का आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 संसदीय सीटों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद छह घंटों के दौरान दोपहर एक बजे तक औसतन 38.96 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। मतदान के छह घंटे में दोपहर एक बजे तक औसतन सबसे अधिक 45.71 प्रतिशत मतदान होशंगाबाद में होने की खबर है। इसके अलावा दमोह में 37.57, खजुराहो में 37.89, रीवा में 31.85, सतना में 40.83 और टीकमगढ़ में 40.21 फीसदी मतदान की सूचनाएं हैं। छह संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 11 लाख 62 हजार से अधिक है। इसमें 58 लाख 32 हजार से अधिक पुरुष, 53 लाख 29 हजार से अधिक महिलाएं और थर्ड जेंडर के 155 मतदाता शामिल हैं। कुल 12 हजार 828 मतदान केंद्रों में से एक हजार 136 महिलाओं द्वारा संचालित हैं। 32 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांग कर्मचारी करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए 51 हजार से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लगभग दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Read More टी.एन. शेषन ने बदली थी भारत के चुनावों की तस्वीर 

बिहार में एक बजे तक 33.8 फीसद मतदान

Read More कोक्लियर इंप्लांट नि:शुल्क; स्पीच थैरेपी संचालक वसूल रहे 15 हजार

बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक लगभग 33.80 प्रतिशत वोटिंग हुई। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पांच लोकसभा सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक लगभग 33.80 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 36.59 प्रतिशत जबकि भागलपुर में सबसे कम 30.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, कटिहार में 35.37 प्रतिशत, किशनगंज में 34.65 प्रतिशत और बांका में 32.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदान की रफ्तार तेज रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालांकि किशनगंज के अमर प्रखंड के आधार पंचायत के सभी बूथों पर ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं ने कहा कि  आजादी के बाद से अब तक पंचायत में एक भी सड़क नहीं बन पाई। बारिश के दिनों  में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों की सामना करना पड़ता है। मतदान वाले इन पांच संसदीय क्षेत्रों से किसी अप्रिय एवं ङ्क्षहसक घटना की सूचना नहीं है। इन पांच संसदीय क्षेत्रों में 4881437 पुरुष, 4514555 महिला और 306 थर्ड जेंडर सहित कुल 9396298 मतदाता पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 9322 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 2379 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। साथ ही 137773 मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं।

यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में नौ जिलों की आठ लोकसभा सीटों के लिये सुबह 11 बजे तक 24.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। सुबह 11 बजे तक अमरोहा में 28.45 प्रतिशत,मेरठ में 25.67 प्रतिशत,बागपत में 22.74 प्रतिशत,गाजियाबाद में 23.19 प्रतिशत, गौतमबुद्धनगर में 24.26 प्रतिशत,बुलंदशहर में 23.43 प्रतिशत,अलीगढ़ में 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23.07 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल लिये थे। मतदान को लेकर सभी स्थानो पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। चुनाव के इस चरण में फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी और अरुण गोविल समेत 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

दूसरे चरण में 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान

13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में दूसरे चरण में पूर्वाह्न 9 बजे तक सबसे अधिक त्रिपुरा में 17 प्रतिशत और महाराष्ट्र में सबसे कम 7.45 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद शुरूआती दो घंटों के दौरान औसतन 13.82 प्रतिशत, राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 11.67, बिहार में 9.84, पश्चिम बंगाल में करीब 16, महाराष्ट्र में 7.45, केरल में 8.52, त्रिपुरा में करीब 17 प्रतिशत, असम में 10, छत्तीसगढ़ में करीब 14.5 प्रतिशत, मणिपुर में 14, केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10.39 प्रतिशत और कर्नाटक में 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 33.22 प्रतिशत वोटिंग

बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे के बाद मतदान प्रक्रिया में तेजी आई और पूर्वाह्न 11 बजे तक 33.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पहले दो घंटों में 15 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम की अच्छी स्थिति और सुबह से सुचारू मतदान प्रक्रिया के बावजूद सुबह नौ बजे मतदान 14.50 प्रतिशत हुआ था। कुल आठ जिलों उखरुल, कामजोंग, तामेंगलोंग, नोनी, सेनापति, जिरीबाम, फेर•ाावल और तेंगनौपाल के तेरह विधानसभा क्षेत्रों में 4,84,949 मतदाता अल्फ्रेड कन्नगम एस. आर्थर (कांग्रेस), कचुई टिमोथी •ाििमक (नागा पीपुल्स फ्रंट), एलिसन अबोनमई और एस. खो जॉन, दो निर्दलीय सहित कुल चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बाहरी मणिपुर में कुल 848 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 202 का प्रबंधन पूरी तरह से महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

जम्मू में पहले दो घंटों में 10.39 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

जम्मू संसदीय क्षेत्र में मतदान के पहले दो घंटों में लगभग 18 लाख मतदाताओं में से अब तक 10.39 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश मुख्य चुनाव आयोग कार्यालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, अखनूर में अब तक का सबसे अधिक 14.24 फीसदी मतदान हुआ जबकि सबसे कम रामगृह (सु) में 1.53 प्रतिशत हुआ। मतदाताओं विशेषकर महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की लंबी कतारें निकटतम मतदान केंद्रों पर देखी गयी। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू संसदीय सीट पर 17.80 लाख से अधिक मतदाता 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। यहां कुल 17,80,835 मतदाताओं में 9,21,095 पुरुष और 8,59,712 महिला मतदाताओं के अलावा 28 उभयङ्क्षलगी  मतदाता शामिल हैं। 

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें : राहुल

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू होने पर मतदाताओं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार कुछ अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ भारतीयों की। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घरों से बाहर निकलें। संविधान के सिपाही बनें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें।

ये दिग्गज मैदान में
दूसरे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहां से कई दिग्ग्जों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या, ओम बिरला, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सांसद हेमा मालिनी मैदान में है।

88 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे है और इसके लिए चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्रों तक वोटिंग मशीनें पहुंचाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। 88 सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों में जहां वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा होगी, वहीं तीन केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट दिया है। केरल की तिरुअनंतपुरम सीट भी चर्चा में है, जहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट के छात्र ने परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या नीट के छात्र ने परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि छात्र लखनपुर के गांव नगला मिर्चुआ का निवासी था और बृज नगर में किराए के मकान...
चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम उम्मीदवार के लिए करेंगे जनसभा
एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे 
पानी की कमी से पक्षियों की नहीं हो मौत, अभियान के तहत लगाए 51 परिंडे
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ली भाजपा की सदस्यता, मोहन यादव ने किया पार्टी में स्वागत 
महिला ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज कराए रेप के झूठे मामले, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन
भौतिक कनेक्टिविटी से डेस्टिनेशन वेडिंग्स में मिल रही है सहायता : मनीषा