मौसम विभाग ने जताई तापमान 44-45 डिग्री रहने की संभावना, लू के पड़ेंगे थपेड़े

तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग ने जताई तापमान 44-45 डिग्री रहने की संभावना, लू के पड़ेंगे थपेड़े

यहां दिन का तापमान 39.4 और रात का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि अब दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। राजधानी जयपुर में सुबह साढ़े दस बजे बादलों का डेरा जमा रहा और कई जगह तेज हवा के साथ धूल भी उड़ी। शहर में कई जगह सुबह 11 बजे तक हवा के साथ धूल भी उड़ती रही। इधर राज्य में सूर्य अपनी तपन दिखाने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ गया है। पिलानी में शनिवार को दिन का तापमान 42.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक दिन का तापमान रहा। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान 39.4 और रात का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि अब दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। राज्य के कुछ हिस्सों में सात मई को दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।

कब कहां चलेगी लू
मौसम विभाग ने सात मई को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है। आठ मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, कोटा, बारां जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। 

 

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?