भूमध्य सागर में नाव डूबने से 90 से अधिक प्रवासियों की मौत

नाव लीबिया से प्रवासियों को लेकर जा रही थी

भूमध्य सागर में नाव डूबने से 90 से अधिक प्रवासियों की मौत

भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव के पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ने बताया कि इस हादसे के समय नाव लीबिया से प्रवासियों को लेकर जा रही थी।

जिनेवा। भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव के पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ने बताया कि इस हादसे के समय नाव लीबिया से प्रवासियों को लेकर जा रही थी। उन्होंने को ट्वीट किया कि भूमध्य सागर में एक और त्रासदी में 90 से अधिक लोग मारे गए हैं। यूरोप ने यूक्रेन से 40 लाख शरणार्थियों को शरण देने के लिए अपनी उदारता और क्षमता साबित कर दी है। अब इस बात पर तत्काल विचार करना चाहिए कि इसे संकटग्रस्त अन्य शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए कैसे लागू किया जाए और जो इसके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (एमएसई या डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) सहायता समूह ने ट्वीट कर कहा कि प्रवासियों को लेकर नाव कई दिन पहले लीबिया से रवाना हुयी थी। एमएसई ने कहा कि टैंकर एलेग्रिया 1 ने केवल चार लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की। नाव में 100 लोग सवार थे। सहायता समूह ने इटली और माल्टा से बचे हुए प्रवासियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए सहायता करने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News