तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई भाजपा में फिर से शामिल हुई, तमिलनाडु से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई भाजपा में फिर से शामिल हुई, तमिलनाडु से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलायम में पार्टी में शामिल हुई।

चेन्नई। तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल का पद छोड़ने के बाद, तमिलनाडु भाजपा की पूर्व अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन एक बार फिर पार्टी में शामिल होकर सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया है और चर्चा है कि वह तमिलनाडु में 19 अप्रैल को होनेवाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगी।

डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलायम में पार्टी में शामिल हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि वह अगले महीने तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन यह जानकारी नहीं है कि उन्हें थूथुकुडी सीट से फिर से मैदान में उतारा जाएगा, जहां वह 2019 के लोकसभा चुनावों में डीएमके की कनिमोझी से हार गई थीं या वह चेन्नई की तीन सीटों में से किसी एक से मैदान में उतरेंगी, जिसे द्रमुक का गढ़ माना जाता है।

तमिलिसाई 1999 में भाजपा में शामिल हुई थीं और 2019 में भाजपा से इस्तीफा देने और तेलंगाना की राज्यपाल बनने से पहले उन्होंने पांच वर्षों तक भाजपा राज्य इकाई प्रमुख के रूप में कार्य किया। बाद में, उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

Read More इराक में एक गैस क्षेत्र पर ड्रोन हमला, 4 लोगों की मौत

भाजपा में फिर से शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा के 400 सांसदों (2024 चुनावों के लिए भाजपा द्वारा निर्धारित एक आकांक्षी संख्या) में से एक बनने के लिए राज्यपाल का पद छोड़ा है।

Read More मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों का हमला, सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में मैंने चार मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया और कई चुनौतियों का सामना किया। मैं वास्तव में भाजपा की सदस्य बनना चाहती हूं क्योंकि भाजपा ने महिलाओं को बहुत महत्व दिया है।

Read More अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाओं और अन्नामलाई की पदयात्रा ने तमिलनाडु में व्यापक प्रभाव डाला है।

  पार्टी में उनका स्वागत करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि डॉ. तमिलिसाई ने लोगों की सेवा करने के लिए राज्यपाल के रूप में आरामदायक स्थिति को त्यागकर एक बलिदान दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता