मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं, सद्भाव की भावना का प्रतीक है त्योहार 

र आपके जीवन में ख़ुशियों का संचार करे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं, सद्भाव की भावना का प्रतीक है त्योहार 

वाड्रा ने कहा कि होली है - आनंद, उत्साह, मिठास, बंधुत्व और बराबरी का महापर्व। जब भगवान भी मगन होकर मनुष्यों के साथ रंग खेलने आ जाते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर जारी अलग-अलग पोस्ट में कहा कि यह बंधुत्व, प्रेम और स्नेह का त्यौहार है। खड़गे ने कहा कि होली का त्योहार हमारे विविध बहु-सांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों, एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है, जो हमारी सभ्यता का सार रहा है। उन्होंने कहा कि होली के आनंदमय उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। आशा है रंगों का यह अनूठा त्योहार हमारे नागरिकों के बीच भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और आपके जीवन में ख़ुशियों का संचार करे।

वाड्रा ने कहा कि होली है - आनंद, उत्साह, मिठास, बंधुत्व और बराबरी का महापर्व। जब भगवान भी मगन होकर मनुष्यों के साथ रंग खेलने आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाँके बिहारी वृंदावन की कुंजगली में पिचकारी और बाँसुरी से और भगवान शिव बनारस के महाश्मशान पर चिता की राख से होली खेलते मिल जायें तो उन्हें प्यार से गले लगाइए और परिवार, समाज तथा देश-दुनिया के साथ ख़ूब ख़ुशियाँ बाँटिये। कांग्रेस नेता ने कहा कि सब पर्वों के मूल में यही भाव है। होली मुबारक और ढेर सारी शुभकामनाएँ।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता