पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, जाखड़ बोले- बीजेपी को अपने दम पर मिलेगी पंजाब में सफलता

फैसला लोगों और कार्यकर्ताओं की राय के बाद किया: सुनील जाखड़

पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP,  जाखड़ बोले- बीजेपी को अपने दम पर मिलेगी पंजाब में सफलता

सुनील जाखड़ ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किया है, भाजपा को अपने बूते ही पंजाब में सफलता मिलेगी।

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला लोगों की राय, कार्यकर्ताओं की राय के बाद किया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किया है, भाजपा को अपने बूते ही पंजाब में सफलता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को लेकर शिअद ने किसान आंदोलन-1 के दौरान भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों पार्टियों की बुरी हार हुई थी। पिछले साल शिअद के संरक्षक प्रकाश ङ्क्षसह बादल के निधन के बाद फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातें होने लगी थीं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों दलों के नेता इससे इनकार करते रहे।

इन अटकलों ने इधर जोर पकड़ा जब लोकसभा चुनाव के निकट आने पर दोनों पार्टियों में नजदीकियाँ बढ़ीं। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में विभिन्न चैनलों के जरिए बातचीत चल भी रही थी और शिअद के आठ व भाजपा के पाँच सीटों पर लड़ने पर सहमति लगभग बन गई है, ऐसी अटकलें थीं।

Read More मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता