विधानसभा उपचुनाव में सुभाष तंबोलिया भाजपा के प्रत्याशी

मालवीय के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे

विधानसभा उपचुनाव में सुभाष तंबोलिया भाजपा के प्रत्याशी

अब भाजपा ने उन्हें यहां अपना प्रत्याशी बनाया है। तंबोलिया एक बार बागीदौरा और एक बार गांगड़तलाई से कांग्रेस के प्रधान रहे हैं।

जयपुर। बागीदौरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में आ गए थे। बाद में उन्होंने 19 फरवरी को विधायकी छोड़ दी थी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब वे भाजपा के बांसवाड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। तंबोलिया, मालवीय के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वे भी मालवीय के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। 

अब भाजपा ने उन्हें यहां अपना प्रत्याशी बनाया है। तंबोलिया एक बार बागीदौरा और एक बार गांगड़तलाई से कांग्रेस के प्रधान रहे हैं। जानकारी के अनुसार मालवीय ने उनका नाम आगे दिया था, जिस पर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। यहां 4 जून को परिणाम आने हैं। 

Tags: candidate

Post Comment

Comment List

Latest News

गुटखा, बीड़ी-सिगरेट को स्मारकों में नो एंट्री; टूरिस्ट गाइड एसोसिएशंस ने भी नवज्योति की खबर को सराहा गुटखा, बीड़ी-सिगरेट को स्मारकों में नो एंट्री; टूरिस्ट गाइड एसोसिएशंस ने भी नवज्योति की खबर को सराहा
दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को उठाते हुए 27 अप्रैल को ‘इन्हें स्मारक से बाहर ही रखिए, क्योंकि इनके दाग...
आम अभी ‘आमजन’ की पहुंच से दूर, दशहरी आम की आवक शुरू, लेकिन अभी भाव अधिक
केंद्रीय बस स्टैंड पर महिला कर्मियों की निगरानी के लिए ‘तीसरी आंख’
प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह