आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील

एक महीने बाद दिल्ली के अंदर लोकसभा का चुनाव है

आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील

दिल्ली के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आप अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की जनता से जेल का जवाब वोट से देने की अपील की। भारद्वाज और नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों  में पंपलेट बांटा और उनसे आगामी 25 मई को होने वाले मतदान में अपने वोट का इस्तेमाल देश से तानाशाही सरकार को हटाने के लिए करने की अपील की। भारद्वाज ने कहा कि अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने से दिल्ली की जनता बहुत दुखी है। लोगों ने तय किया है कि वे अपनी वोट की ताकत से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को इसका जवाब देंगे।

एक महीने बाद दिल्ली के अंदर लोकसभा का चुनाव है। दिल्ली के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आप अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। आज हम लोग नयी दिल्ली लोकसभा सीट से के प्रत्याशी के साथ मेट्रो स्टेशनों पर पंपलेट बांट रहे हैं और लोगों से जेल का जवाब वोट से देने की अपील कर रहे हैं। आप नेता ने कहा,'' आज दिल्ली के लोग इस बात से बहुत दुखी है कि उनके सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। दिल्ली के लोग इसका जवाब भाजपा और केंद्र सरकार को देना चाहते हैं। आप और दिल्ली की जनता ने यह तय किया है कि हम लोग जेल का जवाब वोट से देंगे। हम अपने वोट की ताकत से भाजपा को बताएंगे कि जो उन्होंने जो किया वह गलत किया है।

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

मावठा में सफाई अभियान : 2 घंटे में किया 8 टन से अधिक कचरा एकत्रित मावठा में सफाई अभियान : 2 घंटे में किया 8 टन से अधिक कचरा एकत्रित
अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने बताया कि इस दौरान निगम हेरिटेज के ब्राण्ड एम्बेसडर सिंगर रविन्द्र उपाध्याय और कनिका...
डेयरी कॉलोनियों में ऑक्सीटोसिन का हो रहा गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश 
China, म्यांमार से मालदीव तक भारत को घेरने में लगा हुआ है
Jhalandhar: पुराने कांग्रेसी परिवार ने थामा भाजपा का दामन
कार्यशाला में नव संशोधित आपराधिक कानूनों पर मंथन
Gaza पट्टी में महिलाओं को खास तौर से निशाना बना रहा इजरायल
गरीब, मध्यम वर्ग को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए खोले थे अंग्रेजी स्कूल : गहलोत