ऑस्ट्रेलिया में जिम में एक व्यक्ति ने महिला पर किया चाकू से हमला
आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था
घायल महिला को स्थिर हालत में घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उसे रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल ले जाया गया।
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पास अलेक्जेंड्रिया शहर में एक जिम (फिटनेस सुविधा) में एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल के अनुसार कथित छुरा घोंपने की रिपोर्ट के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे अलेक्जेंड्रिया में ओ रिओर्डन स्ट्रीट पर स्थित जिम में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।
घायल महिला को स्थिर हालत में घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उसे रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीडि़त दोनों ही एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tags: attacked
Related Posts
Post Comment
Latest News
किसान भूमि नीलामी बिल का केंद्र से अनुमोदन कराए भजनलाल सरकार : गहलोत
19 May 2024 19:03:01
राज्यपाल ने यह बिल केन्द्र सरकार से अनुमोदन के लिए भेज दिया था, लेकिन अभी तक इसे केन्द्र सरकार से...
Comment List