Air India Express : एअर इंडिया ने आज फिर की 74 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने एअरलाइंस से मांगा जवाब

यात्रियों को रिफंड या बाद में यात्रा करने की वैक्लपिक व्यवस्था दी जा रही

Air India Express : एअर इंडिया ने आज फिर की 74 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने एअरलाइंस से मांगा जवाब

एअर इंडिया ने आज दूसरे दिन भी 74 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। यात्रियों को इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने आज दूसरे दिन भी 74 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। यात्रियों को इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही फ्लाइट्स कैंसिल के चलते सरकार ने एअर लाइंस से जवाब तलब किया है। 

यात्रियों के फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी जा रही है। और उन्हें रिफंड या बाद में यात्रा करने की वैक्लपिक व्यवस्था दी जा रही है। 

इससे पहले बुधवार को एअर इंडिया ने अपने 200 से अधिक क्रू-मेंबर्स के मास सीक लीव पर जाने के बाद 80 से अधिक फ्लाइट‌्स को तय शेड्युल होने के बावजूद कैंसिल कर दी थी। मुख्य रूप से कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरु की उड़ानें रद्द की गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News